Edited By Kamini,Updated: 18 Aug, 2026 06:24 PM

एक बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक पहले मंडप में पहुंची दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया और बारात को वापस लौटा दिया।
फिरोजपुर (सोनू चोपड़ा): फिरोजपुर के गुरुसहाय हलके से एक बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक पहले मंडप में पहुंची दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया और बारात को वापस लौटा दिया। लड़की का कहना था कि उसे यह लड़का पसंद नहीं था और रिश्ता पक्का करते समय उसे दूसरे लड़के की फोटो दिखाई गई थी, जबकि बारात लेकर कोई दूसरा लड़का पहुंचा था।
जानकारी के मुताबिक, यह बारात राजस्थान के छतरगढ़ से गुरुहरसहाय पहुंची थी। शादी की रस्मों और फेरों से पहले जब दुल्हन ने दूल्हे को देखा तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद बारात को बिना शादी के ही वापस लौटना पड़ा। दुल्हन का आरोप है कि उसे शादी के लिए दूसरे लड़के की फोटो दिखाई गई थी, जबकि शादी के दिन मंडप में दूल्हे के तौर पर किसी और को पेश किया गया था।
वहीं, राजस्थान से बारात लेकर आए दूल्हे और उसके परिवार का कहना है कि यह रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ था और शादी के बाद से ही दोनों मोबाइल फोन पर बात करते रहे थे। दूल्हे के नाना का कहना है कि दूल्हे की तस्वीरें बिचौलियों ने दी थीं। फिलहाल, यह पूरा मामला पुलिस तक पहुंच गया है और जांच चल रही है। दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं, इसलिए मामले की असली सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here