पैसों के लेन देन व कर्ज से चिंतित आढ़तिए ने खुद को मारी गोली, मौत

Edited By Mohit,Updated: 26 May, 2020 04:27 PM

the agent shot himself died

श्री मुक्तसर साहिब के निकट मंडी बरीवाला मेंं एक आढ़तिए द्वारा खुद को गोली मारकर.................

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): श्री मुक्तसर साहिब के निकट मंडी बरीवाला मेंं एक आढ़तिए द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान निरंजन कुमार निवासी मंडी बरीवाला के तौर पर हुई है। थाना बरीवाला के प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मंडी बरीवाला का आढ़ती निरंजन कुमार पुत्र ओम प्रकाश ने अपने आप को गोली मार ली है। 

सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तो निरंजन कुमार की लाश खून से लथपथ पड़ी थी व पास ही रिवाल्वर भी पड़ा था। पुलिस अनुसार लाश के पास से सोसाइड नोट भी मिला है। शुरूआती जांच मेंं यह सामने आया है कि पैसे के लेन देन व कर्ज से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। एसएचओ प्रेम कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस परिवारिक सदस्यों के ब्यानों के आधार पर कार्रवाही कर रही है व कानून के अनुसार बनती कार्रवाही की जाएगी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!