भयानक सड़क हादसा, बुजुर्ग और दिव्यांग की हुई दर्दनाक मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 27 Aug, 2024 05:21 PM

terrible road accident

मुक्तसर रोड पर गांव दियौण के नजदीक एक एक्टिवा व थार जीप की टक्कर में एक दिव्यांग सहित 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य जख्मी हो गए।

बठिंडा : मुक्तसर रोड पर गांव दियौण के नजदीक एक एक्टिवा व थार जीप की टक्कर में एक दिव्यांग सहित 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार बठिंडा की और आ रही थार जीप की गांव दियौण के नजदीक खेतों की तरफ से सड़क पर चढ़ी एक एक्टिवा से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए तथा थार जीप भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक्टिवा चालक एक दिव्यांग तथा उस पर सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि थार जीप चालक तथा सवार युवक भी घायल हो गए। 

सूचना मिलते ही संस्था के सदस्य हर्षित चावला, यादविंदर कंग एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। थार जीप चालक तथा सवार को मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की पड़ताल के बाद संस्था सदस्यों ने दोनों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मतृकों की शिनाख्त गोरख सिंह (55) पुत्र गुरा सिंह व मन्दिर सिंह (50) पुत्र मिड्डा सिंह निवासी गांव दियौण के तौर पर हुई, जबकि जीप सवार घायल युवकों की पहचान आर्यन बांसल (21 ) पुत्र सुशील बांसल व यशु (22 ) पुत्र संदीप कुमार निवासी संगत मंडी के तौर पर हुई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!