चुघ ने रवनीत बिट्टू के बयान की कड़ी निंदा की, बोले- भाजपा ना डरेगी, ना रुकेगी, ना झुकेगी

Edited By Mohit,Updated: 16 Oct, 2020 09:49 PM

tarun chugh spoke on ravneet bittu

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस सांसद और युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश.............

अमृतसरः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस सांसद और युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरदार रवनीत सिंह बिट्टू के बयान की कड़ी निंदा की और कहा कि पंजाब को व भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश न करें और न ही पंजाब को हिंसा की ओर ले कर जाएं। चुघ ने कहा कि बिट्टू जिन्होंने हिंसा के कारण अपने दादा सरदार बेअंत सिंह जी की हत्या देखी थी, अब हिंसा का पक्ष ले रहे थे और पंजाब के लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे है ।

चुघ ने पूछा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह अब रवनीत सिंह बिट्टी के सांसद के हिंसक बयान पर कारवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा अमृतसर, लुधियाना और पंजाब में कई भाजपा कार्यालयों पर हमले के लिए कोई पर्चा दर्ज नहीं किया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पंजाब सरकार के इशारे पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं। किसानों के ट्रैक्टर जल रहे हैं और सांसद बिट्टू अपने हिंसक युवा कांग्रेसियों को उकसाने के लिए हिंसक बयान दे रहे हैं। भाजपा ना डरेगी, ना रुकेगी, ना झुकेगी। किसान गरीबों और वंचितों के लिए काम करना जारी रखेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!