चुनावों में कांग्रेस को वोट डालना पंजाबियों को पड़ा महंगा, दिया ये ईनाम

Edited By Mohit,Updated: 31 May, 2019 06:49 PM

tarun chugh

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ ने बयान जारी कर कहा की कांग्रेस सरकार ने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को वोट डालने के लिए पंजाबियों को महंगी..............

अमृतसर (कमल): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ ने बयान जारी कर कहा की कांग्रेस सरकार ने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को वोट डालने के लिए पंजाबियों को महंगी बिजली का ईनाम दिया है तथा चुनाव खत्म होते ही कैप्टन सरकार द्वारा बिजली की दरों में भारी बढ़ौतरी का ऐलान कर दिया है । चुघ ने कहा कि जब से पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है, बिजली की दरों में दर्जन से भी ज्यादा बार बढ़ौतरी की गई है। इस तरह पिछले 26 महीनो में बिजली की दरों में 29 फीसदी की वृद्धि की जा चुकी है । 

PunjabKesari

चुघ ने कहा कि बिजली दरों में की गई ताजा वृद्धि ने उपभोक्ताओं के बजट को हिला कर रख दिया है , क्योंकि बिजली के लगातार बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है तथा दूसरे महीने बढ़ने वाले बिजली के बिलों को भरना मुश्किल हो गया है । चुघ ने बताया की कि मंहगी बिजली ने राज्य के उद्योग को तबाह करके रख दिया है , जिसके लिए अपने पड़ोसी राज्य हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश से मुकाबला करना मुश्किल हो गया है , क्योंकि उपरोक्त प्रदेशों में उद्यागो को बहुत ही कम रेट पर बिजली दी जा रही है ।

PunjabKesari

चुघ ने कहा कि बिजली की दरों में भारी वृद्धि करके पंजाब की जनता को तगड़ा झटका लगाया है वही पी.एस.पी.सी.एल. रख रखाव के नाम पर अघोषित भारी बिजली कट लगा कर 45’ डिग्री तापमान में जनता को त्राहि माम त्राहि माम करने के लिए मजबूर कर दिया है । चुघ ने कैप्टन सरकार को अगाह करते हुए कहा कि नागरिको एवं राज्य के उद्योगो के अस्तित्व के लिए बिजली के दरो में भारी बढ़ौतरी को वापिस लें तथा भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटो पर लगाम लगाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!