तपा मंडी में लिफ्टिंग ठप्प: खुले आसमान के नीचे पड़ी अनाज की लाखों बोरियां, आढ़तियों व मजदूरों में रोष

Edited By Kalash,Updated: 18 Nov, 2026 04:41 PM

tapa mandi grain market

तपा मंडी और आसपास के खरीद केंद्रों में फसल की लिफ्टिंग (उठान) न होने के कारण गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

तपा मंडी (गर्ग, शाम): तपा मंडी और आसपास के खरीद केंद्रों में फसल की लिफ्टिंग (उठान) न होने के कारण गंभीर संकट खड़ा हो गया है। लंबे समय से उठान प्रक्रिया रुकी होने के चलते अनाज की लाखों बोरियां खुले आसमान के नीचे पड़ी हैं। इस अव्यवस्था को लेकर आढ़तियों, किसानों और मजदूरों में सरकार व प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है।

आढ़ती राज कुमार धौला और राजू ताजोके ने समस्या सांझा करते हुए बताया कि अकेले उनकी दुकानों पर ही पिछले कई दिनों से गेहूं और धान की लगभग छह से 7 हजार बोरियां पड़ी हैं। खुले में पड़े रहने और जमीन की नमी के कारण अनाज की गुणवत्ता खराब हो रही है। इसके साथ ही बोरियों का वजन भी कम होने लगा है, जिससे आढ़तियों को सीधे तौर पर बड़े आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है।

दूसरी ओर, मौसम बदलने से रातें ठंडी हो गई हैं, लेकिन बोरियों की चोरी के डर से मजदूरों को रात भर मंडी में ही रुककर रखवाली करनी पड़ रही है। इस मौके पर टिंकू कुमार, मिठुन कुमार, गोबिंद कुमार, नायब सिंह, मदन लाल और पूर्ण सिंह सहित अन्य मजदूरों ने भी अपना रोष व्यक्त किया। सभी ने सरकार और खरीद एजैंसियों से मांग की है कि सरकारी खरीद व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जल्द से जल्द फसल की लिफ्टिंग का उचित प्रबंध किया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!