SYL पर सियासी घमासान, पंजाब में लंबी दूरी की बसें नहीं भेजेगा हरियाणा

Edited By Updated: 13 Nov, 2016 01:56 AM

syl political turmoil  will not send long distance buses in punjab  haryana

एस.वाई.एल. मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा के बीच मचे सियासी घमासान में हरियाणा परिवहन विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। शनिवार को भी...

चंडीगढ़(पांडेय): एस.वाई.एल. मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा के बीच मचे सियासी घमासान में हरियाणा परिवहन विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। शनिवार को भी हरियाणा रोडवेज की कई बसें पंजाब नहीं भेजी गईं। परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार पंजाब में लंबी दूरी की बसों पर फिलहाल रोक बरकरार है। हरियाणा से सटे बार्डर क्षेत्रों में बसों का आवागमन पहले जैसा ही है।

 

हरियाणा सरकार रिस्क लेने के मूड में नहीं

शनिवार को पंजाब में 50 किलोमीटर की परिधि में हरियाणा रोडवेज की बसों को चलाया गया। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा सरकार किसी भी तरह से रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं जिसके चलते एहतियात के तौर पर लंबी दूरी की बसें बंद की गई थीं। विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक स्थिति सामान्य होने के बाद ही स्थिति ठीक होगी। गौरतलब है कि तीन दिन पहले एस.वाई.एल. मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरियाणा के पक्ष में सुनाए गए फैसले के बाद यह स्थिति पैदा हुई है। परिवहन विभाग ने कहा कि लंबी दूरी की बसों को स्थिति सामान्य होने के बाद भेजा जाएगा। हरियाणा की बसें पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, भटिंडा, पटियाला, संगरूर के अलावा पंजाब के रास्ते से होते हुए जम्मू, कटड़ा, कुल्लू, मनाली, बैजनाथ, धर्मशाला सहित हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में भी जाती हैं। परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस.एस. ढिल्लों का कहना है कि सभी रोडवेज डिपो के महाप्रबंधकों को हालात पर नजर रखकर उसके हिसाब से बसें चलाने का फैसला लिए जाने को कहा गया है। 


पंजाब की स्थिति पर हरियाणा की नजरें 
एस.वाई.एल. मुद्दे पर पंजाब सरकार की हर स्थिति पर हरियाणा की ओर से नजर रखी जा रही है। पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों की पुलिस को अलर्ट किया गया है। मुख्यमंत्री की ओर से गृह विभाग तथा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर मंथन किया जा चुका है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!