दुबई से अमृतसर आए दो युवकों से मिले संदिग्ध वीडियो, NCB कर रही मामले की जांच

Edited By Kalash,Updated: 18 Nov, 2026 02:18 PM

suspicious recovered from passengers in amritsar airport

अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई से अमृतसर आए दो युवकों के सामान से कस्टम विभाग की टीम ने कुछ संदिग्ध वीडियो पकड़े हैं।

अमृतसर (नीरज): अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई से अमृतसर आए दो युवकों के सामान से कस्टम विभाग की टीम ने कुछ संदिग्ध वीडियो पकड़े हैं। इसमें चिट्टे की तस्करी, उसके सेवन व खपत आदि से जुड़े वीडियो पकड़े हैं क्योंकि यह मामला कस्टम विभाग के दायरे में नहीं आता है इसलिए कस्टम ने दोनों युवकों को एनसीबी के हवाले कर दिया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक फरीदकोट के रहने वाले हैं और एक युवक ने तो कबूल भी कर लिया है कि वह एक बड़े नशा तस्कर से जुड़ा हुआ है। फिलहाल जांच के बाद ही अगला खुलासा होगा क्योंकि मामला नशा तस्करी की जांच से जुड़ा हुआ है। इसलिए पंजाब केसरी की तरफ से संदिग्ध युवकों के नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!