कांग्रेस तथा राष्ट्रवाद एक ही सिक्के के दो पहलू: जाखड़

Edited By Mohit,Updated: 28 Dec, 2019 08:37 PM

sunil jakhar speak on congress

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि कांग्रेस तथा राष्ट्रवाद एक ही सिक्के के.............

होशियारपुरः पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि कांग्रेस तथा राष्ट्रवाद एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली इतिहास राष्ट्रवाद की गाथा खुद बयान करता है। जाखड़ ने आज यहां कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का देश की आजादी, लोगों को वोट का अधिकार लेकर देने व देश की तरक्की में बड़ा योगदान है। कांग्रेस का इतिहास राष्ट्रवाद की बेहतर उदाहरण है और इस पार्टी के बलिदान से इस देश में लोकतंत्र की स्थापना हुई। जिनका अपने देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है वे अब स्वयंभू राष्ट्रवादी बने हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बड़े संघर्षों में पैदा हुई पार्टी हैं जो देश के आवाम से जुड़ी हुई है। कांग्रेस पार्टी गरीबों, किसानों की हमदर्द है। इस मौके पर उन्होंने विशेष तौर पर पंजाब का स्वतंत्रता संग्राम में दिए योगदान का वर्णन करते हुए कहा कि 90 प्रतिशत तक कुर्बानियां करने वाले पंजाबियों में से किसी ने भी अंग्रेजों से माफी नहीं मांगी थी। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि वे दिल्ली में अपने राष्ट्रीय कार्यालय में लगे अपने नेताओं की वह तस्वीरें सार्वजनिक करें जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में कोई भूमिका निभाई हो। उन्होंने चंडीगढ़ के हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की पंजाबियों की मांग में बाधा अटकाने वाली भाजपा की भूमिका लोगों के सामने रखी। 

जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी की स्वतंत्रता संग्राम में निभाई भूमिका, उसके बाद देश में सबको वोट डालने का अधिकार देने व राष्ट्र को एक धर्म निरपेक्ष देश बनाने का जिक्र करते हुए कहा कि इस पार्टी की सरकार ने ही गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा कानून, ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून, सूचना का अधिकार कानून, शिक्षा का अधिकार कानून बना कर देश के आम लोगों को हितों को हमेशा प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि दूसरी तरफ आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है। संविधान के धर्म निरपेक्ष राष्ट्र के सिद्धांत को ही हटाया जा रहा है व सरकार सी.ए.ए. व एन.आर.सी. जैसे इरादों के माध्यम से समाज को बांटने की कोशिश कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!