Edited By Kalash,Updated: 08 Oct, 2023 12:10 PM

पंजाब के सी.एम. भगवंत मान द्वारा विरोधियों को खुला चैलेंज दिया गया है
पंजाब डेस्क : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान द्वारा विरोधियों को खुला चैलेंज दिया गया है। इसे लेकर अब सुनील जाखड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुनील जाखड़ ने सी.एम. मान पर पलटवार करते हुए शायराना अंदाज में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ''तू इधर उधर की बात न कर, ये बता कि काफिला क्यूं लूटा! भगवंत मान जी, पंजाब के हर मुद्दे पर बहस करने के लिए हम हर समय तैयार हैं। पहले आप यह तो बताओ कि पंजाब के पानी के गंभीर मसले पर आपने किस दबाव या सियासी हित्त की पूर्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट में घुटने टेके। पंजाब जवाब मांगता है।''
गौरतलब है कि पंजाब के सी.एम. मान ने आज विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्हें खुला चैलेंज दिया है। उन्होंने विरोधियों को पंजाब के मसलों पर खुली बहस का न्योता दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here