Edited By Mohit,Updated: 20 Nov, 2018 05:38 PM
पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अमृतसर में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड हमले को कायरतापूर्ण कार्रवाई करार देते हुए कहा है कि इसके लिए जिम्मेदार दोषी बच नहीं पाएंगे।
जालंधर (धवन): पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अमृतसर में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड हमले को कायरतापूर्ण कार्रवाई करार देते हुए कहा है कि इसके लिए जिम्मेदार दोषी बच नहीं पाएंगे। जाखड़ ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के साथ विस्तार से चर्चा की है तथा मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया है कि ग्रेनेड हमला करने वाले दोषी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के हालात को बिगडऩे नहीं देगी तथा इसके लिए हर संभव सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएंगे क्योंकि लोगों के जानमाल की रक्षा करना सरकार का पहला कत्र्तव्य है।
उन्होंने कहा कि डी.जी.पी. व अन्य आला पुलिस अधिकारियों ने ग्रेनेड हमले को लेकर विस्तार से पूरी जानकारी सरकार को दी है। जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वास्तव में पाकिस्तान पंजाब में खुशहाली नहीं चाहता है, इसलिए वह समय समय पर पंजाब में गड़बड़ करवाने की कोशिशों में लगा हुआ है।
उन्होंने कहा कि अब राज्य के लोगों को मिल कर पाकिस्तान की नापाक साजिशों को विफल बनाना है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अपने स्तर पर लोगों को आतंकियों के मंसूबों को विफल बनाने के लिए जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जिसने पहले भी आतंकवाद के दौरान बड़ी कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि बम धमाके को लेकर किसी भी राजनीतिक दल को राजनीतिक हितों की पूॢत के लिए बयानबाजी नहीं करनी चाहिए तथा जांच एजैंसियों को अपना कार्य करने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अकाली दल इस मामले में सियासी लाभ लेने की कोशिशों में लगा हुआ है। जबकि उसे यह याद रखना चाहिए कि पंजाब की अमन व शांति सबसे पहले स्थान पर आती है।