नोटबंदी, GST, किसान आत्महत्याओं जैसे गंभीर मसलों पर सन्नी देओल मुझसे बहस करें : जाखड़

Edited By Vatika,Updated: 27 Apr, 2019 08:21 AM

sunil jakhar

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ 2002 से 2017 तक 3 बार अबोहर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे। 2012 से 2017 तक वह पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे जिस दौरान उन्होंने अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार को बुरी तरह से जन मसलों को...

जालन्धर(धवन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ 2002 से 2017 तक 3 बार अबोहर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे। 2012 से 2017 तक वह पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे जिस दौरान उन्होंने अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार को बुरी तरह से जन मसलों को लेकर घेरा। 2017 में राज्य विधानसभा चुनाव में चाहे जाखड़ पराजित हो गए परन्तु पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने उन्हें पंजाब कांग्रेस की कमान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बात करके दिलवाई। उसके बाद फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना के देहांत के बाद गुरदासपुर लोकसभा सीट रिक्त हो गई। कांग्रेस लीडरशिप ने सुनील जाखड़ को चुनावी मैदान में उतारा तथा उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को पौने 2 लाख से भी अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। अब उनका मुकाबला चुनाव में फिल्म अभिनेता व भाजपा उम्मीदवार सन्नी देओल से है और वह नोटबंदी, जी.एस.टी., किसान आत्महत्याओं के मसलों पर देओल से सीधी बहस चाहते हैं। देश की राजनीति व गुरदासपुर के मसलों को लेकर जाखड़ से विस्तार से बातचीत हुई जिनके प्रमुख अंश निम्रलिखित हैं-

PunjabKesari
प्र. भाजपा ने आप के मुकाबले फिल्म अभिनेता सन्नी देओल को गुरदासपुर से चुनावी मैदान में उतारा है। आप क्या टिप्पणी करना चाहेंगे?
उ. मैं सन्नी देओल को गुरदासपुर के चुनावी मैदान में आने पर स्वागत करता हूं। जिस तरह लोगों ने उनकी फिल्में देखी हैं, उसी तरह मैंने भी उनकी फिल्में देखी हैं परन्तु राजनीति में आने के बाद उन्हें कई प्रकार के सवालों के जवाब जनता को देने पडेंग़े। 

प्र. आप सन्नी देओल से कौन से सवाल पूछना चाहते हैं?
उ. मैं, नहीं बल्कि देश व पंजाब की जनता सन्नी देओल से मोदी सरकार की कारगुजारी, उसका पंजाब के प्रति रवैया व सीमावर्ती क्षेत्रों की अपेक्षाओं को लेकर कई प्रकार के सवाल पूछेगी। 

प्र. आप विस्तार से इन प्रश्रों के बारे में बताएंगे?
उ. सबसे पहले मोदी सरकार देश में बिना सोचे-समझे नोटबंदी व जी.एस.टी. को लागू कर दिया। नोटबंदी के कारण देश में आॢथक विकास रुक गया। छोटे कारखानेदार व दुकानदार बर्बाद हो गए। किसानों को उनकी फसलों के दाम नहीं मिले। नोटबंदी के बाद लोगों को अपना पैसा बैंकों से निकलवाने के लिए बैंकों की कतारों में खड़ा होना पड़ा। इन सवालों के जवाब जनता सन्नी देओल से पूछेगी। सन्नी देओल क्या बताएंगे कि मोदी सरकार के नोटबंदी व जी.एस.टी. के फैसले पंजाब व देश के हित में थे। इसी तरह से किसानों ने पिछले समय में आत्महत्याएं कीं परन्तु मोदी सरकार ने उनका कर्जा माफ नहीं किया। 

प्र. भाजपा ने आखिर सन्नी देओल को ही चुनावी जंग में आपके मुकाबले क्यों उतारा है?
उ. वास्तव में पिछले 2 वर्षों के दौरान उन्होंने लोकसभा में देश की सुरक्षा, रक्षा, किसानी मुद्दों, लंगर पर लगाए गए जी.एस.टी., नोटबंदी व कई अन्य मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ संसद में प्रदर्शन किया। मोदी को उनके जवाब नहीं मिले। पंजाब के चारों कांग्रेसी सांसदों ने मिलकर मोदी सरकार को बुरी तरह से घेरा जिससे प्रधानमंत्री मोदी तथा भाजपा लीडरशिप परेशान थी। इसलिए उन्होंने फिल्म अभिनेता सन्नी देओल को चुनावी मैदान में उतारकर सुनील जाखड़ की आवाज को बंद करने का एक षड्यंत्र रचा है परन्तु यह षड्यंत्र जनता कभी भी पूरा नहीं होने देगी। जनता जागरूक है। वह अभिनेता व नेता के बीच अंतर समझती है। मेरा संसद सदस्य के तौर पर पूरा रिकार्ड गुरदासपुर की जनता के सामने है। 

प्र. सन्नी देओल को लेकर आप क्या कहना चाहेंगे?
उ. सन्नी देओल के लेकर वह यही कहेंगे कि वह देश व पंजाब से जुड़े मसलों जैसे नोटबंदी, जी.एस.टी., मोदी सरकार द्वारा की गई पंजाब की अनदेखी, सीमावर्ती क्षेत्रों को कोई औद्योगिक पैकेज न देने आदि के मुद्दों को लेकर सार्वजनिक तौर पर बहस कर लें। जनता को भी पता चलना चाहिए कि सन्नी देओल की जनता से जुड़े मसलों पर क्या राय है। वह सन्नी देओल से खुली बहस करने के लिए तैयार हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!