Edited By Kamini,Updated: 21 Sep, 2022 08:35 PM
पूर्व चेयरमैन सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री और रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया के साथ नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक की।
लुधियाना (रिंकू ): पूर्व चेयरमैन सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री और रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया के साथ नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान चेयरमैन बिंद्रा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई आयुषमान सेहत बीमा योजना एक बहुत ही सराहनीय पहल है। इस योजना ने देश भर में चिकिस्ता सेवाओं के सफलतापूर्वक संचालन पर चर्चा की।
उन्होंने युवाओं के कल्याण और प्रगति के लिए कई महत्वपूर्ण बातें उनसे सांझा कीं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि पंजाब के उद्योगिक शहर महानगर लुधियाना के 45 लाख लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए एम्स अस्पताल बनाया जाए। चेयरमैन बिंद्रा ने कहा कि 2024 में भाजपा को पंजाब में लाने और लुधियाना शहर के निवासियों की सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here