पंजाब भाजपा को झटका, महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Edited By Mohit,Updated: 02 Feb, 2021 08:42 PM

sukhraj kaur resignation

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसानों के हक में कई नेताओं ने इस्तीफे दे दिए हैं।

जालंधरः केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसानों के हक में कई नेताओं ने इस्तीफे दे दिए हैं। आज पंजाब भाजपा को उस वक्त झटका लगा जब भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य और जालंधर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष सुखराज कौर ने इस्तीफा दिया। 

पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि कई महीनों से किसान काले कानूनों के खिलाफ रोष जता रहे हैं लेकिन भाजपा के नेता उनकी बात सुन ही नहीं रहे हैं। जिसके कारण अन्नदाता बेहद तकलीफ में है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में कई किसान मर चुके हैं लेकिन भाजपा ने एक शब्द इन बेचारे किसानों के पक्ष में नहीं बोला। 

उन्होंने इस्तीफे में लिखा कि भाजपा का लक्ष्य बेरोजगारी दूर करने से लेकर लोगों को मंहगाई से राहत देने का था लेकिन हमारी पार्टी सत्ता में आने के बाद बेवजह के कामों में व्यस्त हो गई है। जबकि आम लोगों की समस्या वैसे ही है। इसी से तंग आ कर वह अपने पद से त्यागपत्र दे रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!