'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर सुखपाल खैहरा ने साधा निशाना, किया यह Tweet

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Sep, 2022 10:44 AM

sukhpal khaira tweet against arvind kejriwal

पंजाब कांग्रेस के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने फिर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। वह आए दिन आम आदमी पार्टी को लेकर ट्वीट करते रहते हैं।

भुलत्थ : पंजाब कांग्रेस के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने फिर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। वह आए दिन आम आदमी पार्टी को लेकर ट्वीट करते रहते हैं। उनके निशाने पर दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हमेशा से ही रहे हैं। खासकर जब से उनके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की गई है तब से तो वो हाथ धोकर आप पार्टी के पीछे पड़ गए हैं। उनकी छोटी से छोटी बातों को नोटिस करके उनके खिलाफ ट्वीट करते रहते हैं। उनका अब ऐसा ही एक और ट्वीट सामने आया है जिसमें उन्होंने आप सुप्रीमो और दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया है।

PunjabKesari

सुखपाल सिंह खैहरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल एक चार्टर्ड प्लेन में बैठे दिखाई दे रहे हैं जिनके साथ एक एयरहोस्टेस भी खड़ी है। खैहरा ने ट्वीट करते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि यह किस तरह का तमाशा और पाखंड दिखा रहे हैं वो। उन्होंने सी.एम. केजरीवाल पर निशाना साधते लिखा कि एक तरफ वह खुद को "कट्टर-ईमानदार आम आदमी" बताते हैं जो ऑटो चालकों के साथ रात का खाना खाता है, लेकिन दूसरी ओर लोगों के पैसों पर चार्टर्ड प्लेनों में यात्रा करता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!