मुख्यमंत्री के ‘हल्के से बयान’ पर मैनीपुलेट हो गया विपक्ष : खैहरा

Edited By swetha,Updated: 26 Feb, 2020 10:13 AM

sukhpal khaira

विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा

चंडीगढ़(रमनजीत): विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने आरोप लगाया कि श्री करतारपुर साहिब कॉरीडोर पर डी.जी.पी. के बयान व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के आतंकवाद संपर्कों के मामलों में संलिप्त होने के गंभीर मामलों में गत दिवस आक्रामक हुआ विपक्ष (अकाली दल व आम आदमी पार्टी) मुख्यमंत्री के ‘तथ्यविहीन व हल्के से बयान’ से मैनीपुलेट हो गया। 

खैहरा ने कहा कि स्वयं दिनकर गुप्ता के बयान के अनुसार दिल्ली में करतारपुर कॉरीडोर को लेकर ब्रेन स्ट्रोमिंग सैशन का आयोजन हुआ था, जिसके बाद ही डी.जी.पी. गुप्ता ने यह बयान दिया, जिससे जाहिर है कि लोगों को आतंकवाद का डर दिखाकर इस कॉरीडोर को बंद करने की साजिश रची जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!