भाजपा की CAA, NRC के माध्यम से विभाजनकारी नीति: सुखजिंदर रंधावा

Edited By Mohit,Updated: 25 Jan, 2020 10:20 PM

sukhjinder singh randhawa

पंजाब के सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी..........

जालंधरः पंजाब के सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के माध्यम से विभाजनकारी नीति को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा उद्देश्य लोगों को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करना है। रंधावा ने आज शहर में एक सौ करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद अल्पसंख्यकों को परेशान करने वाले इन महत्वपूर्ण मुद्दों में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। 

उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने बिजली क्षेत्र में निजी कंपनियों के साथ समझौता किया था, जिससे राज्य को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने अकाली-भाजपा नेताओं को अनुचित साधनों द्वारा बड़ी संपत्ति अर्जित करने के लिए भी दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि लोग पिछली शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के कुशासन से तंग आ चुके थे और वे उन्हें कभी वोट नहीं देंगे। एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के सक्रिय विचार के तहत राज्य भर की जेलों में सुरक्षा को और बढ़ाने का प्रस्ताव पहले से ही था। उन्होंने कहा कि बॉडी स्कैनर, जैमर और अन्य हाई-एंड मशीनरी लगाने का प्रस्ताव पहले से ही था। 

रंधावा ने आगे कहा कि जेल में कैदियों या उनके परिजनों से हर सामान का रिकॉर्ड रखा गया है और इसके बारे में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। रंधावा ने जालंधर सेंट्रल, जालंधर कैंट, जालंधर पश्चिम और जालंधर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से किए गए हर वादे को राज्य की व्यापक वृद्धि और लोगों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए पूरा किया जाएगा। उन्होंने लाडोवाली रोड पर 33.09 करोड़ रुपए की लागत से नगर निगम के विभिन्न वाडरं में विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!