सुखजिंद्र रंधावा का पी.एम. मोदी पर बड़ा हमला, कहा -केंद्र राज्य के अधिकारों पर डाका न मारे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Mar, 2022 05:31 PM

sukhjinder randhawa s pm big attack on modi

पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने केंद्र सरकार को कहा है कि वह राज्य के अधिकार पर डाका न मारे।

जालंधर (धवन): पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने केंद्र सरकार को कहा है कि वह राज्य के अधिकार पर डाका न मारे। उन्होंने चंडीगढ़ में केंद्र सरकार की तरफ से अन्य राज्यों के अधिकारियों की नियुक्तियां करने के मामले में केंद्र की आलोचना करते हुए कहा कि चंडीगढ़ में अब तक पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों की नियुक्तियां होती आईं हैं। उन्होंने कहा कि पी.सी.एस. कैडर में पंजाब से अधिकारी लिए जाते थे। अब पहली बार केंद्र सरकार ने दिल्ली और अंडेमान से अधिकारियों को चंडीगढ़ में तैनात किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी हालत में चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकार को कमजोर नहीं होने देगी।

रंधावा ने कहा कि बी.बी.एम.बी. में भी पंजाब की हिस्सेदारी को खत्म किया गया है। इससे भी केंद्र सरकार की नीयत पर शक पैदा होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से धीमी रफ्तार से युक्रेन में फंसे पंजाबियों को वापस लाया जा रहा है। गुरदासपुर क्षेत्र के अनेकों नौजवान युक्रेन में फंसे हुए हैं। उनके परिजनों में भारी चिंता पाई जा रही है।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री को चाहिए कि वह अधिक संख्या में भारतीय विमानों को युक्रेन के आसपास भेज कर सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाए। उन्होंने कहा कि भारतीय छात्रों के साथ युक्रेन में की जा रही बदसलूकी की मिल रही खबरें मानवता के खिलाफ हैं। भारत सरकार को यह मामला सम्बन्धित देशों की सरकारों के सामने उठाना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!