सिद्धू के ट्वीट पर सुखबीर ने साधा निशाना

Edited By swetha,Updated: 15 Jul, 2019 03:47 PM

sukhbir s react on sidhu tweet

फिरोजपुर से सांसद सुखबीर सिंह बादल नवजोत सिंह सिद्धू के ट्वीट पर निशाना साधा है।

फिरोजपुरः फिरोजपुर से सांसद सुखबीर सिंह बादल नवजोत सिंह सिद्धू के ट्वीट पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि सिद्धू सिर्फ और सिर्फ ट्वीट ही कर रहे हैं। वह अपना इस्तीफा जाकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को देकर आए। बता दें कि नवजोत सिद्धू के इस्तीफे को लेकर पंजाब की राजनीति गर्मा गई है।

इस दौरान नवजोत सिद्धू और कैप्टन विवाद जहां पंजाब सरकार को नुक्सान पहुंच रहे हैं। वहीं विरोधी पक्ष के लोग कांग्रेस की इस आपसी लड़ाई का स्वाद ले रहे हैं। सुखबीर बादल और नवजोत सिंह सिद्धू की राजनीतिक रंजिश जग -जाहिर है। मंत्री रहते सिद्धू ने सुखबीर पर कई शब्दिक हमले किए थे। अब वही मौका सुखबीर बादल को मिल गया है।  इसका वह लाभ ले रहे हैं। सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद हलके में धन्यावादी दौरा कर रहे हैं, जिस दौरान उन्होंने बिजली के बिल्ला को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा वार किया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!