सुखबीर से महज 3 कदम की दूरी पर था हमलावर, जानें घटना के समय क्या-क्या हुआ...

Edited By Vatika,Updated: 04 Dec, 2024 04:35 PM

sukhbir firing case

श्री दरबार साहिब के बाहर बुधवार सुबह 9.30 बजे श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा दी गई सजा

अमृतसर: श्री दरबार साहिब के बाहर बुधवार सुबह 9.30 बजे श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा दी गई सजा काट रहे सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ। यह हमला उस समय हुआ जब सुखबीर बादल श्री दरबार साहिब के दर्शनी ड्योढ़ी में सेवादार की ड्यूटी निभा रहे थे।  वह आस-पास सेवादार से घिरे हुए थे।
PunjabKesari
सारी संगत श्री दरबार साहिब जा रही थी, इसी बीच भूरे रंग की जैकेट, काली पैंट और नीली पगड़ी पहने एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति वहां आया। जैसे ही उसने सुखबीर बादल को देखा तो उसके अचानक कदम धीमे हो गए। हमलावर सुखबीर से महज 3 कदम की दूरी पर था। सुरक्षा गार्ड भी उसकी हरकत पर नजर रख रहा था। अचानक उसने अपनी जेब से पिस्तौल निकाली और सुखबीर बादल पर गोली चलाने की कोशिश की। एक सुरक्षा गार्ड ने तुरंत उसके हाथ को ऊपर कर दिया, जिससे गोली सुखबीर बादल को न लगकर हवा में चली गई। हमलावर ने एक और गोली चलाई जो हवा में चली गई।

PunjabKesari

इस बीच श्री दरबार साहिब के सुरक्षा गार्डों और सेवादारों ने भी हमलावर को काबू कर लिया। गोलीबारी की इस घटना से भगदड़ मच गई। घटना देख अन्य सुरक्षा गार्डों ने सुखबीर को घेर लिया। गार्डों ने स्थिति को नियंत्रित किया और सुखबीर को सुरक्षित स्थान पर ले गए। अच्छी बात ये रही कि इस गोलीबारी में किसी तरह का जानी नुक्सान  नहीं हुआ।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!