Edited By Updated: 14 Jan, 2017 04:25 PM
जलालाबाद में सुखबीर बादल के काफिले पर पथराव के बाद अब फाजिल्का के लोग भी उनसे खास नाराज नजर आ रहे हैं। दरअसल फाजिल्का में
फाजिल्का: जलालाबाद में सुखबीर बादल के काफिले पर पथराव के बाद अब फाजिल्का के लोग भी उनसे खास नाराज नजर आ रहे हैं। दरअसल फाजिल्का में सुखबीर बादल की रैली के दौरान शेर सिंह घुबाया को भला-बुरा बोलने पर लोग भड़क गए। लोगों का कहना है कि जो शेर सिंह घुबाया के खिलाफ बोलेगा, वे उनका दुश्मन होगा। इस पर सुखबीर बादल के ओ.एस.डी. मंटा ने लोगों से माफी मांग कर मौका संभाला। बता दें कि सुखबीर बादल के करीबी माने जाते शेर सिंह घुबाया के बेटे दविन्दर सिंह घुबाया को फाजिल्का से कांग्रेस की टिकट मिल चुकी है। इस कारण अब सुखबीर बादल को शेर सिंह घुबाया का समर्थन नहीं मिल रहा है।