Sukhbir पर गो+ली चलाने वाले नारायण सिंह चौड़ा की पेशी के दौरान महिला का हंगामा, जानें क्यों...

Edited By Vatika,Updated: 05 Dec, 2024 04:32 PM

sukhbir badal firing case

श्री दरबार साहिब में सेवा कर रहे सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाले आरोपी नारायण सिंह चौड़ा को आज अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया।

पंजाब डेस्कः श्री दरबार साहिब में सेवा कर रहे सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाले आरोपी नारायण सिंह चौड़ा को आज अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने नारायण सिंह चौड़ा को 3 दिन का पुलिस रिमांड देने के आदेश दिए है। 

PunjabKesari

कोर्ट के बाहर महिला का हंगामा
इस  दौरान एक महिला द्वारा जमकर हंगामा किया गया, जिसके हाथों में मिठाई का डिब्बा भी है। महिला डिब्बे को सिर पर रखकर अकाली नेताओं के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रही है। कहा जा रहा है कि महिला नारायण सिंह चौड़ा का समर्थन करने आई है और उसका कहना है कि वह ये डिब्बा नारायण सिंह चौड़ा को देने आई है। 

कौन है नारायण सिंह चौड़ा
नारायण सिंह चौड़ा बब्बर खालसा आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है, जो चंडीगढ़ जेल ब्रेक कांड का भी आरोपी है। साल 2024 में जेल तोड़कर 4 आतंकी खालिस्ताली फरार हो गए थे। आरोप है कि इस कांड में चौड़ा ने मदद की थी।लंबे समय से जेल में रहने के बाद चौड़ा बेल पर आया था। पुलिस का यह भी कहना है कि नारायण सिंह चौड़ा पर अमृतसर के सिविल लाइंस थाने में कई केस दर्ज है। वह अमृतसर, तरनतारन और रोपड़ जिलों में गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत मामलों में भी आरोपी है।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!