Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Aug, 2017 10:22 AM
गांव अड़कवास के एक किसान ने आर्थिक तंगी के चलते कोई जहरीली चीज निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस बारे गांव के नरिन्द्र सिंह ननां व सरपंच परमिन्द्र सिंह और लीला सिंह ने बताया किसान साधु सिंह (45) पुत्र सुखदेव सिंह ने गत रात को कोई जहरीली चीज खा...
लहरागागा(जिन्दल, गर्ग): गांव अड़कवास के एक किसान ने आर्थिक तंगी के चलते कोई जहरीली चीज निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस बारे गांव के नरिन्द्र सिंह ननां व सरपंच परमिन्द्र सिंह और लीला सिंह ने बताया किसान साधु सिंह (45) पुत्र सुखदेव सिंह ने गत रात को कोई जहरीली चीज खा ली।
जब पारिवारिक मैंबरों को इस बारे पता लगा तो उसको इलाज के लिए लहरा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया परन्तु उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए टोहाना में भेज दिया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक किसान 2 एकड़ जमीन का मालिक था, जो पहले ही बिक गई थी। वह दूध बेचकर अपने घर का गुजारा चला रहा था परंतु कुछ महीने पहले उसकी दुधारू भैंस मर गई थी जिससे अब वह परेशान रहता था। जिसके चलते उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
इस बारे थाना लहरा के प्रमुख डा.जगवीर सिंह ने बताया कि मृतक के लड़के ने बयान दर्ज करवाया कि उसके पिता की मौत गलती से जहरीली दवा पीने से हुई है। मृतक किसान के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है।