Edited By swetha,Updated: 06 Oct, 2018 08:39 AM
अपने बेटे के ससुराल वालों से परेशान वृद्ध ने सल्फास की गोलियां निगल कर आत्महत्या करने के मामले में थाना मत्तेवाल की पुलिस ने नरिन्द्र कौर व उसके बेटे गुरप्रीत सिंह निवासी घनशामपुर के विरुद्ध मरने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
अमृतसर(संजीव): अपने बेटे के ससुराल वालों से परेशान वृद्ध ने सल्फास की गोलियां निगल कर आत्महत्या करने के मामले में थाना मत्तेवाल की पुलिस ने नरिन्द्र कौर व उसके बेटे गुरप्रीत सिंह निवासी घनशामपुर के विरुद्ध मरने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
तेजिन्द्र सिंह ने बताया कि उसका भाई बलजिंद्र सिंह जो इंगलैंड में रह रहा है। उसका अपनी पत्नी बलजिंद्र कौर के साथ झगड़ा चल रहा है, मामला जालंधर की अदालत में विचाराधीन है। केस की पैरवी के संबंध में उसके पिता सतनाम सिंह अदालत गए हुए थे। जहां उसकी भाभी बलजिन्द्र कौर की माता नरिन्द्र कौर व उसका भाई गुरप्रीत सिंह भी आए हुए थे। जिन्होंने उसके पिता के साथ गाली गलौच कर उन्हें बेइज्जत किया। इसी बेइज्जती को उसके पिता ने मन में लगा सल्फास की गोलियां निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।