Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Feb, 2018 07:21 AM
अपनी सास व ननद के साथ इकट्ठे घर की छत पर धूप सेंकने के बाद महिला नीचे कमरे में पहुंची और कुछ देर बाद उसका शव संदिग्धावस्था में पंखे के साथ चुनरी के सहारे लटकता मिला। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब दोपहर करीब 3 बजे मृतका की सास व ननद ने शव को देख शोर...
जालंधर (शौरी): अपनी सास व ननद के साथ इकट्ठे घर की छत पर धूप सेंकने के बाद महिला नीचे कमरे में पहुंची और कुछ देर बाद उसका शव संदिग्धावस्था में पंखे के साथ चुनरी के सहारे लटकता मिला। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब दोपहर करीब 3 बजे मृतका की सास व ननद ने शव को देख शोर मचाया और इलाके के लोग जमा हुए।
घटना की सूचना पाकर थाना नं.-3 के एस.एच.ओ. विजय कंवर पाल मौके पर पहुंचे और मृतका सुभागिनी पत्नी महेश गुप्ता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक सुभागिनी की शादी शालीमार पेंट गोदाम में इंचार्ज महेश गुप्ता से हुए करीब 2 साल का समय हो चला है और उसकी 1 बेटी भी है।
मृतका के पति गुप्ता की मानी जाए तो उसका कहना है कि उसकी पत्नी बीमार थी, शायद बीमारी से तंग आकर सुभागिनी ने यह कदम उठाया। वहीं एस.एच.ओ. विजय कंवर पाल का कहना है कि मृतका के मायका घर बनारस में है और उनके आने पर ही पूरी कहानी साफ होगी। उसके बयान के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतका के पति से पूछताछ जारी है।