Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 07:35 AM
अज्ञात कारणों के चलते गांव घल्लू निवासी एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
अबोहर(भारद्वाज): अज्ञात कारणों के चलते गांव घल्लू निवासी एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु रखवाया है।
जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय कुलवंत कौर पत्नी सुखविंद्र सिंह ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मामले की जांच थाना सदर प्रभारी बरजिंद्र सिंह कर रहे हैं।