Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Aug, 2017 08:24 AM
गांव मंगेवाला में 2 बच्चों की मां द्वारा अपने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या करने का पता चला है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सदर मोगा के सहायक थानेदार जसपाल सिंह अन्य पुलिस कर्मचारियों
मोगा (आजाद): गांव मंगेवाला में 2 बच्चों की मां द्वारा अपने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या करने का पता चला है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सदर मोगा के सहायक थानेदार जसपाल सिंह अन्य पुलिस कर्मचारियों सहित वहां पहुंचे और जांच के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार कोटला रायका निवासी कर्मजीत कौर की शादी करीब 20 वर्ष पहले गुरप्रीत सिंह निवासी गांव मंगेवाला के साथ हुई थी। उसकी एक बेटी तथा एक बेटा है। बाद दोपहर कर्मजीत कौर ने अपने घर में ही पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सहायक थानेदार जसपाल सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों को बुलाया गया है।
उनके तथा ससुराली परिवार के बयान दर्ज करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि मृत्यु के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आने की संभावना है।