Edited By Updated: 20 Apr, 2017 08:24 AM
थाना डिवीजन नंबर-6 के अधीन आते हरगोङ्क्षबद मार्ग स्थित रामनगर में आज एक 24 वर्षीय लड़की ने लड़के द्वारा शादी से मना करने पर घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।
लुधियाना (वर्मा/ सलूजा): थाना डिवीजन नंबर-6 के अधीन आते हरगोङ्क्षबद मार्ग स्थित रामनगर में आज एक 24 वर्षीय लड़की ने लड़के द्वारा शादी से मना करने पर घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही ए.सी.पी. हरकमल कौर व ए.एस.आई. रशपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
पुलिस के अनुसार मृतका मनप्रीत कौर (24) के पिता परमजीत सिंह व माता रविंद्र कौर ने बताया कि उनकी बेटी की विक्की चौहान के साथ पिछले कुछ वर्षों से दोस्ती थी। अब दोनों में शादी की बातचीत चल रही थी। दोनों के परिवार भी शादी के लिए सहमत थे। 2 दिन पहले ही उन्होंने लड़के से उनकी बेटी के साथ शादी करने संबंधी बात की थी। पहले तो लड़क ा शादी के लिए तैयार था परंतु बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया।
उन्होंने बताया कि आज दोपहर 2 बजे के करीब उन्हें उक्त लड़के ने फोन करके बताया कि आपके घर की ऊपरी मंजिल में बने कमरे में आपकी बेटी आत्महत्या कर रही है, उसे बचा लो।
मृतका की मां के अनुसार वह तुरंत ऊपर गई परंतु दरवाजे को अंदर से कुंडी लगी हुई थी। जब वह साथ लगते घर से होकर कमरे में गई तो मनप्रीत पंखे से लटक रही थी। मनप्रीत की मां ने तुरंत उसके गले से चुनरी निकाली और सी.एम.सी. अस्पताल ले गए परंतु वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार कमरे में सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें मृतका ने लिखा है कि वह किसी विक्की नामक लड़के से प्यार करती थी और उसके शादी से इंकार कर देने पर ऐसा कदम उठा रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है।
लड़की के पिता परमजीत सिंह जोकि कपड़े के व्यापारी है, की शिकायत पर पुलिस ने देर रात विक्की चौहान को नामजद कर लिया है। इस
मामले की जांच ए.सी.पी. हरकमल कौर कर रही है।