Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 06:09 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि नेता जी एक महान सिपाही थे जिनका स्वतंत्रता संग्राम में महान योगदान है जिसे देश भूल नहीं सकता है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट...
जालंधर(धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि नेता जी एक महान सिपाही थे जिनका स्वतंत्रता संग्राम में महान योगदान है जिसे देश भूल नहीं सकता है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि नेता जी सुभाष चंत्र बोस को वह उनके जन्मदिवस पर सलाम करते हैं।
उन्होंने कहा कि नेता जी का बलिदान करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्तोत्र बना रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग जब नेता जी को याद करते हैं तो उनकी कुर्बानी लोगों के दिलों में भर जाती है। ऐसी महान कुर्बानियों की बदौलत ही देश को आजादी मिली थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश व समाज को हमेशा अपने शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को याद रखना चाहिए जिनकी बदौलत आज हम आजाद मुल्क में रह रहे हैं।