पराली के धुएं ने Moga में बिगाड़े हालात, एक सप्ताह से आम जनजीवन प्रभावित

Edited By Kamini,Updated: 17 Nov, 2026 01:30 PM

stubble burning smoke in moga

मोगा जिले में पिछले एक सप्ताह से पराली जलाने के कारण फैल रहे धुएं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

मोगा (गोपी राऊके, कशिश): मोगा जिले में पिछले एक सप्ताह से पराली जलाने के कारण फैल रहे धुएं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। एक ओर पंजाब सरकार, जिला प्रशासन और कृषि विभाग की ओर से धान की पराली को आग न लगाने के लिए सख्ती बरतने और किसानों को जागरूक करने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत यह है कि हर साल इस मौसम में धुएं की समस्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बन जाती है।

हालात यह हैं कि शाम ढलते ही सड़कों पर धुएं की मोटी परत छा जाती है, जिसके कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं, पराली के धुएं से लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। खांसी, जुकाम, सिरदर्द और गले में खराश जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीज सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद कुछ खेतों में कथित तौर पर चोरी-छिपे पराली को आग लगाई जा रही है।

इससे निकलने वाला जहरीला धुआं न केवल वातावरण को प्रदूषित कर रहा है, बल्कि सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ा रहा है। जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में धुएं के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों और संपर्क सड़कों पर रात के समय ही नहीं, बल्कि दिन के समय भी दृश्यता काफी प्रभावित हुई है। इसके चलते वाहन चालकों को दिन में भी लाइटें जलाकर सफर करना पड़ रहा है। मोगा-लुधियाना मुख्य मार्ग पर धान की पराली को लगाई जा रही आग के पास से गुजरने वाले राहगीरों ने जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सड़कों के नजदीक पराली जलाने से उठने वाला धुआं राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जाए, ताकि लोगों को प्रदूषण और सड़क हादसों के खतरे से बचाया जा सके।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि केवल सरकारी अपीलों और चेतावनियों से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि खेतों में पराली जलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के साथ-साथ किसानों को पराली प्रबंधन के उचित साधन भी उपलब्ध करवाने चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!