किसानों को बढ़िया मशीनें उपलब्ध करवाने के बावजूद नहीं थमा पराली जलाने का सिलसिला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Nov, 2022 02:16 PM

stubble burning in punjab

इन आंकड़ों के अनुसार 2018-19 में सरकार ने 269.38 करोड़ रुपए जारी किए और 27747 मशीनें उपलब्ध करवाईं।

पंजाब डैस्क: पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला अभी भी जारी है। 2021 के आंकड़ों के अनुसार पंजाब सरकार ने समय-समय पर किसानों को कई बढ़िया मशीनें उपलब्ध करवाईं लेकिन किसानों ने फिर भी पराली को आग लगाना बंद नहीं किया। सरकार ने किसानों को पराली को खेतों में ही निस्तारित करने के लिए मशीनें उपलब्ध करवाई थीं। इतना ही नहीं उन्हें राशि भी आबंटित की गई थी। इसके बावजूद पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला नहीं रुक रहा।

इन आंकड़ों के अनुसार 2018-19 में सरकार ने 269.38 करोड़ रुपए जारी किए और 27747 मशीनें उपलब्ध करवाईं। 2019-20 सरकार द्वारा 273.80 करोड़ की राशि दी गई जबकि 23068 मशीनें दी गई थीं। 2020-21 में 272.50 करोड़ रुपए और 25811 मशीनें दी गईं, वहीं 2021-22 में 290.87 करोड़ रुपए, 13796 मशीनें दी गईं। इसके अलावा अगर इस साल की बात की जाए तो पंजाब सरकार अब तक किसानों को 16993 मशीनें दे चुकी है। 

जानकारी के अनुसार इन मशीनों में सुपर एस.एम.एस. की 5972, एच. रीडर की 13540, एस. सीडर की 26305 आदि मशीनें दी गईं। इसके अलावा और भी कई बढ़िया मशीनें 2021-22 दौरान किसानों को उपलब्ध करवाई गई थीं। इन सबके बावजूद किसानों द्वारा पराली जलाने के सिलसिले में कोई बदलाव नहीं आया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!