Edited By Kamini,Updated: 23 Oct, 2022 04:17 PM

पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने नई पहल करते हुए धान की पराली को आग न लगाने वाले अपने हलके के गांव की पंचायतों के लिए बड़ी घोषणा की है।
चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने नई पहल करते हुए धान की पराली को आग न लगाने वाले अपने हलके के गांव की पंचायतों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने अपने एख्तियार कोटे से पंचायतों को एक-एक लाख रुपए का ऐलान किया है। संधवां ने कहा है कि पराली जलाने से जमीन की उपजाऊ शक्ति खत्म होने के साथ-साथ पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जैसे-जैसे लोग पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक हो रहे हैं, ऐसा करना छोड़ रहे हैं।
संधवा पराली को न जलाने के बारे में लगातार न केवल जागरूक करते रहें, बल्कि ऐसा न करने वालों को सम्मानित भी करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने विधानसभा में एक समारोह के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों के किसानों को सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में फरीदकोट जिले के 18, मोगा के 13, संगरूर के 10, रूपनगर के 1 और गुरदासपुर के 10 और लुधियाना व बरनाला के 7 किसानों को सम्मानित किया गया। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की भी अपील की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here