बेटे के दोस्त ने महिला से बनाए अवैध संबंध, फिर प्रेमिका संग मिल कर दिया ये कांड

Edited By Kamini,Updated: 28 Dec, 2024 03:00 PM

son s friend had illicit relations with a woman

तरनतारन में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाने।

तरनतारनः तरनतारन में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाने के बाद उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की गई। इस संबंध में थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों पर एक महिला समेत कुल 2 लोगों को नामजद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय शहर की रहने वाली मंजीत कौर (काल्पनिक नाम) ने थाना सिटी तरनतारन की पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 20 साल पहले हुई थी, जिसके बाद उसका पति 10 साल से दूसरी महिला के साथ अलग रह रहा है। मनजीत कौर ने बताया कि उसकी लड़की की शादी अमृतसर में हुई है जबकि लड़का उसके साथ रहता है। उसके बेटे का दोस्त सैमू मसीह अक्सर उनके घर आता था और वह उसे शादी करने का झांसा देने लगा। इसी झांसे में उसने  उसके साथ अवैध संबंध बनाने लगा और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

सैमू मसीह ने उसके साथ कई बार अवैध संबंध बनाए थे। इसके बाद सैमू मसीह ने महिला की विवाहित लड़की की ननंद गिन्नी के साथ संबंध बनाए और उससे बातचीत करने लगा। महिला ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया कि वह गिन्नी के साथ संबंध क्यों बना रहा है, जिसके बाद सैमू मसीह ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस संबंधी जब गिन्नी को पता चला तो उसने सैमू मसूह से सभी अश्लील वीडियो मंगवा लिए। इसके बाद पिछले बीते नवंबर में गिन्नी और सैमू मसीह ने यह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया और अन्य ग्रुपों पर वायरल कर दिया। इसी बीच गिन्नी ने उसे धमकी दी कि तुमने जो अश्लील वीडियो बनाया है वह वायरल हो गया है, तुमने जो हमारा करना कर लो। ऐसा करने से उनके सम्मान को ठेस पहुंची है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी कमलमीत सिंह ने बताया कि इस मामले में महिला द्वारा दिए गए बयान दर्ज करते समय सैमू मसीह पुत्र गुलफाम मसीह निवासी पुरानी अदालत नजदीक चर्च तरनतारन और गिनी निवासी सुल्तानविंड रोड अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज करके, नगर थाना प्रमुख इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह द्वारा गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!