पंजाब में बड़ी वारदात! पत्नी को मनाने ससुराल आए दामाद ने की सास की ह/त्या

Edited By Kalash,Updated: 25 Nov, 2026 12:36 PM

son in law crime incident

होशियारपुर से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। होशियारपुर में मोहल्ला न्यू दीप नगर में उस समय दहशत का माहौल बन गया

होशियारपुर (राकेश): होशियारपुर से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। होशियारपुर में मोहल्ला न्यू दीप नगर में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक कलयुगी दामाद ने ससुराल परिवार से हुए झगड़े के दौरान गुस्से में आकर अपने टेंपो ट्रैवलर के नीचे कुचल कर अपनी सास को मौत के घाट उतार दिया। इस भयानक हमले के दौरान झगड़ा छुड़ाने आए एक पड़ोसी का पैर भी टेंपो ट्रैवलर के नीचे बुरी तरह कुचले जाने के कारण टांग से अलग हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी टेंपो ट्रैवलर को रास्ते में छोड़ कर मौके से फरार हो गया।   

मिली जानकारी के मुताबिक यहां के पास के गांव भागोवाल का रहने वाला बलजीत सिंह बीते दिन अपना टेंपो ट्रैवलर लेकर अपने ससुराल घर मोहल्ला न्यू दीप नगर में आया था, जहां उसकी पत्नी रशपाल कौर काफी समय से रह रही थी। ससुराल पहुंचते ही बलजीत सिंह और उसकी पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ता देख पड़ोस में रहने वाले जसवीर सिंह ने बलजीत सिंह को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान गुस्से में आए बलजीत सिंह ने अपनी टेम्पो ट्रैवलर स्टार्ट कर सास के उपर चढ़ा दिया और बुरी तरह से कुचले जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

PunjabKesari

इस घटना के दौरान बचाव कर रहे जसवीर सिंह पर भी टेंपो ट्रैवलर चढ़ गया, जिस कारण उसका पैर बुरी तरह कुचला गया और पैर अगल हो गया। घायल जसवीर सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुरहीरां के इंचार्ज राजेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने गाड़ी अपने कब्जे में ले ली है और आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!