Edited By Kamini,Updated: 18 Mar, 2024 02:59 PM
10 दिन के अंदर बाप-बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
फिरोजपुर: पंजाब भर में नशे का कहर जारी है। आए दिन नशे के कारण कईयों की कीमतीं जानें जा रहीं है। फिरोजपुर में अत्यधिक शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी भोग पर उसकी नशेड़ी बेटे की भी मौत हो गई। पिता के भोग वाले दिन ही बेटे का अंतिम संस्कार करना पड़ा। 10 दिन के अंदर बाप-बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
जानकारी के अनुसार 7 मार्च को गुरबचन सिंह निवासी गांव सुर सिंह वाला की अत्यधिक शराब पीने के कारण किडनी फेल होने से मौत हो गई थी। इसकी सूचना देकर उसके बेटे शेरू को मध्य प्रदेश से बुलाया गया जो कंबाइन पर काम करने गया था। बेटे ने आकर अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। गांव निवासियों ने बताया कि 15 मार्च की रात शेरू बाहर से नशा करके घर आया और आते ही बेहोश होकर गिर पड़ा। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह नशे की ओवरडोज से उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : Breaking : श्री दरबार साहिब के पूर्व ग्रंथी सहित कई बड़े चेहरे BJP में शामिल
3 बहनों का था इकलौता भाई
मां बलजिंदर कौर ने बताया कि उसका बेटा शमशेर सिंह उर्फ शेरू काफी समय से नशे का आदी था। घर में जो भी पैसा था, वह नशे में खर्च कर दिया। शेरू अक्सर उससे झगड़ा करता था और जबरदस्ती नशा करता था। इससे बचने के लिए उसे मध्य प्रदेश में एक कंबाइन पर काम करने के लिए भेजा गया था। मृतक 3 बहनों का इकलौता भाई था। पिता की मौत पर उसे मध्यप्रदेश से बुलाया गया है।