Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Sep, 2017 11:57 AM
जम्मू से अहमदाबाद की ओर जाने वाली 19223 अहमदाबाद एक्सप्रैस से सायं 5 बजे के करीब एक सैनिक गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पठानकोट (आदित्य, शारदा): जम्मू से अहमदाबाद की ओर जाने वाली 19223 अहमदाबाद एक्सप्रैस से सायं 5 बजे के करीब एक सैनिक गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस बाबत जी.आर.पी. से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति की पहचान परमजीत (33) निवासी रोपड़ के रूप में हुई है। वह योल कैम्प में सेना में तैनात है। उन्होंने कहा कि उक्त हादसा पठानकोट-डमटाल के मध्य रेलवे लाइन पर घटित हुआ। जी.आर.पी. के मुंशी हरजीत ने बताया कि फिलहाल घायल को सिविल अस्पताल में रखा गया है। होश में आने के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चलेगा।