Edited By Kalash,Updated: 01 Jul, 2026 05:42 PM

शहर में दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने गली में पैदल जा रही एक महिला से मोबाइल छीनने की कोशिश की, जो नाकाम रही और लुटेरे मौके से फरार हो गए।
गुरुहरसहाय (सुनील विक्की): शहर में दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने गली में पैदल जा रही एक महिला से मोबाइल छीनने की कोशिश की, जो नाकाम रही और लुटेरे मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की गई है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे एक महिला, जोकि शहर की नंबर 7, टी-प्वाइंट छोटी मोरी वाली गली में पैदल जा रही थी, तो सामने से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने राह चलती महिला के हाथ में पकड़े मोबाइल को छीनने की कोशिश की, जोकि नाकाम साबित हुई और मोबाइल जमीन पर गिर गया। इसके बाद यह लुटेरे श्री मुक्तसर साहिब रोड की ओर फरार हो गए। यह घटना वहां किसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। यहां यह बताना जरूरी है कि शहर में लूटपाट के मामले बढ़ गए हैं और चोर बेखौफ होकर इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस खाली हाथ बैठी हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here