मोहल्ला क्लीनिकों के बाद अब पंजाब सरकार ने शिक्षा को लेकर किया बड़ा ऐलान

Edited By Kalash,Updated: 24 May, 2022 10:15 AM

smart schools in punjab

पंजाब सरकार की तरफ से राज्य की शिक्षा प्रणाली को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की तरफ से राज्य की शिक्षा प्रणाली को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। शिक्षा मंत्री मीत हेयर के ऐलान के मुताबिक पंजाब में दिल्ली की तर्ज पर 117 स्मार्ट स्कूल खोले जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए टीमें भी जुड़ चुकी हैं। इसके अंतर्गत पंजाब के हर जिले में स्मार्ट स्कूल खोले जाएंगे।

इन स्मार्ट स्कूलों में डिजिटल बोर्ड, नई लैब, लाइब्रेरी और तकनीकी अध्यापक होंगे। राज्य में मोहल्ला क्लीनिकों के ऐलान के बाद अब पंजाब में यह स्मार्ट स्कूल खोलने की तैयारी सरकार की तरफ से जा रही है। इसके लिए पंजाब सरकार का शिक्षा विभाग अब तक करीब 100 क्षेत्रों की पहचान कर चुका है।

इन स्मार्ट स्कूलों को खोले जाने के बाद इनकी संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। इन स्कूलों में पढ़ाई का स्तर निजी स्कूलों से भी बेहतर करने की कोशिश की जाएगी। इन स्मार्ट स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम होंगे, जहां प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे। इसके लिए सारा बजट तैयार कर लिया गया है। इन स्मार्ट स्कूलों में इनडोर-आउटडोर खेल आदि का भी प्रबंध किया जाएगा और साफ-सुथरे क्लासरूमों में और कई तरह की सहूलियत दीं जाएंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!