Edited By swetha,Updated: 27 Mar, 2020 11:37 AM
जालंधर में कर्फ्यू के 5 वें दिन शुक्रवार सुबह हालात पहले से बेहतर दिखे।
जालंधरः जालंधर में कर्फ्यू के 5वें दिन शुक्रवार सुबह हालात पहले से बेहतर दिखे। सभी मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। लोग घरों के बाहर या फिर गली के नुक्कड़ पर सब्जी और फल वाले का इंतजार करते रहे। कई जगहों पर सुबह-सुबह गैस सिलेंडर की सप्लाई होती भी देखी गई।
हालांकि इस दौरान नाकों पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी कम ही दिखी। कई मोहल्लों में प्रशासन से पास लेकर कुछ रेहड़ी वाले भी जरूरी चीजों की सप्लाई कर रहे हैं। उधर, मकसूदां सब्जी एक बार फिर कर्फ्यू का उल्लंघन कर तड़के पांच बजे खुल गई। कुछ लोग खरीदारी करने भी पहुंच गए। हालांकि जैसे ही पुलिस को पता लगा, मंडी की गतिविधियां बंद करवा दी गईं और सब्जी खरीदने पहुंचे लोगों को खदेड़ दिया गया।