कांग्रेस का सियासी धमाका, सिद्धू मूसेवाला की कांग्रेस में एंट्री (देखें तस्वीरें)

Edited By Urmila,Updated: 03 Dec, 2021 11:45 AM

sidhu musewala s entry in congress photos

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला ने शुक्रवार को कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया है। उनके आने से कांग्रेस में एक बड़ा सियासी धमाका हुआ है। नवजोत सिद्धू और मुख्यमंत्री चन्नी ने सिद्धू मूसेवाला का कांग्रेस में स्वागत किया है।

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला ने शुक्रवार को कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया है। उनके आने से कांग्रेस में एक बड़ा सियासी धमाका हुआ है। नवजोत सिद्धू और मुख्यमंत्री चन्नी ने सिद्धू मूसेवाला का कांग्रेस में स्वागत किया है। इसी दौरान कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू का बयान सामने आ रहा है कि सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला उनके परिवार में नए नहीं है। उन्होंने कहा कि मूसेवाला के कांग्रेस में आने से कांग्रेस का मान बढ़ा है। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाल की माता भी कांग्रेस की सरपंच है। 

यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू से जुड़ी बड़ी खबर, हाईकोर्ट ने इनकम टैक्स मामले में सुनाया यह फैसला

PunjabKesari

दूसरी तरफ सिद्धू मूसेवाला ने अपने बयान में कहा है कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं था। लोगों को उनसे बहुत सारी उम्मीदे हैं। इसी के चलते सिस्टम में सुधार करने के लिए उनका हिस्सा बनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मानसा हमेशा पिछड़ा रहा कभी आगे नहीं आया। कांग्रेस में शामिल होने का एक ही कारण है कि कांग्रेस आम लोगों से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि आज से 3-4 साल पहले उन्होंने संगीत शुरू किया था।

यह भी पढ़ें: RDX के बाद अब टिफिन बम और विस्फोटक सामग्री बरामद, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पाक

PunjabKesari

आज पंजाब भवन प्रैस कान्फ्रेंस दौरान कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू, मुख्यमंत्री चन्नी व सिद्धू मूसेवाला के अलावा कैबिनेट मंत्री राजा वड़िंग व पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद थे। इस मौके मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पंजाब की राजनीति में आज क्रांतिकारी दिन है। आपको बता दें कि नवजोत सिद्धू, सी.एम. चन्नी व सिद्धू मूसेवाला हाईकमान से मिलने के लिए दिल्ली जाएंगे।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!