Edited By Sonia Goswami,Updated: 13 Apr, 2018 07:09 AM
मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की तरफ से पार्टी प्रधान सुनील जाखड़ को नजरअंदाज करने को लेकर केंद्रीय फूड प्रोसैसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह मुख्यमंत्री बनने का शौक पूरा कर रहे हैं।
मानसा (मित्तल/जस्सल): मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की तरफ से पार्टी प्रधान सुनील जाखड़ को नजरअंदाज करने को लेकर केंद्रीय फूड प्रोसैसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह मुख्यमंत्री बनने का शौक पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू बारे कहा कि सिद्धू ने एक गरीब का सरेआम कत्ल किया है। वह कातिल है। इस बारे में मुख्यमंत्री और बात कर रहे हैं व वकील और बात कर रहे हैं। इस तरह उसे इस पाप की सजा मिलनी चाहिए। उसे बचाने के यत्न किए जा रहे हैं।