Edited By Updated: 25 Apr, 2017 10:35 AM
कश्मीर घाटी जिसे स्वर्ग की संज्ञा दी गई है आज नर्क बनती जा रही है। पिछले वर्ष अमरनाथ यात्रा के शुरू में आतंकी बुरहान वानी की सुरक्षा बलों के
गोराया(छाबड़ा): कश्मीर घाटी जिसे स्वर्ग की संज्ञा दी गई है आज नर्क बनती जा रही है। पिछले वर्ष अमरनाथ यात्रा के शुरू में आतंकी बुरहान वानी की सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हुई मौत के बाद घाटी में शांति भंग हो गई। घाटी में भाजपा, जो पी.डी.पी. के साथ सत्ता में भागीदार है, के विधायक तक सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। पत्थरबाजों और हिंसक भीड़ से शिवभक्तों को कैसा सुरक्षित रख पाएंगे सुरक्षा कर्मचारी।
इन शब्दों का प्रकटावा करते हुए शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा की शाखा गोराया के खजांची मनोहर लाल कालड़ा ने कहा कि जैसे-जैसे अमरनाथ यात्रा का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे शिवभक्तों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। गत वर्ष यात्रा को पत्थरबाजों ने बाधित किया था, जिससे पिछले 15 वर्षों में सबसे कम शिवभक्त अपने ईष्ट भोलेनाथ के हिमशिवलिंग रूप के दर्शन कर पाए। इस बार पत्थरबाजों के अतिरिक्त हिंसक भीड़ भी परेशानी पैदा कर रही है। कश्मीर घाटी में अफवाह के कारण सुरक्षा बल एक खतरनाक शत्रु का सामना कर रहे हैं। अपने ईष्ट के दर्शन करने घाटी में पहुंचने वाले लाखों शिवभक्तों को सुरिक्षत रखना सुरक्षा बलों के लिए एक चुनौती होगा । केन्द्र की मोदी सरकार एवं गृह मंत्री राजनाथ सिंह को इस पेचीदी समस्या के हल के लिए कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। क्या गृह मंत्री सुरक्षित एवं पूरा सुरक्षा कवच शिवभक्तों को प्रदान करने का प्रयत्न करेंगे?