Edited By Vatika,Updated: 08 Apr, 2024 02:28 PM
इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पंजाब डेस्कः पंजाब के गांव वड़िंग में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक गाय छत पर चढ़ गई। इस घटना से लोगों की सांसे फूल गई और गाय को नीचे उतारने में जुट गए। इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना गांव वड़िंग की है, जहां गायों के झुंड के साथ जा रही यह गाय झुंड से अलग हो गई और मिट्टी की दीवार से लगे ढेर के सहारे एक छत पर चढ़ गई। इसके बाद फिर ये गाय एक छत से दूसरी छत पर जाती रही, जिसे गांव के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा। फिलहाल उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।