भाई के साथ 'सिद्धि विनायक मंदिर' पहुंचीं Shehnaaz Gill, वायरल हो रही तस्वीरें
Edited By Kamini,Updated: 10 Apr, 2024 02:44 PM
पंजाब की कैटरीना कैफ एक्ट्रेस शहनाज गिल भाई शहबाज के साथ 'सिद्धि विनायक मंदिर माथा टेकने पहुंची।
पंजाब डेस्क : पंजाब की कैटरीना कैफ एक्ट्रेस शहनाज गिल भाई शहबाज के साथ 'सिद्धि विनायक मंदिर माथा टेकने पहुंची। शहनाज इन दिनों अपने हाल ही में रिलीज हुए गाने 'धूप लगदी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस गाने में शहनाज गिल के साथ एक्टर सनी सिंह नजर आ रहे हैं। गाना रिलीज होते ही शहनाज नंगे पैर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो शहनाज ने ऑफ व्हाइट कलर का प्लाजो सूट पहना था। इसके साथ ही शहनाज गिल ने अपना सिर चुन्नी से ढका हुआ था। मंदिर के अंदर शहनाज गिल काफी खुश नजर आ रही थीं। शहनाज गिल रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में नजर आईं और खूब शोहरत हासिल की। इस शो में आने के बाद से शहनाज गिल लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here