Jalandhar से विधायकSheetal Angural को झटका, पढ़ें क्या है पूरी खबर

Edited By Vatika,Updated: 02 Apr, 2024 09:09 AM

sheetal angural s resignation was not approved by the assembly speaker

आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक शीतल अंगुराल ने अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया था।

जालंधर: आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक शीतल अंगुराल ने अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 28 मार्च को अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा के स्पीकर को भेज दिया था लेकिन बताया जा रहा है कि स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने उनके इस्तीफे को नामंजूर कर दिया है।

विधायक शीतल अंगुराल ने इस बारे प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन स्पीकर साहब ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया। अगर उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोकसभा चुनाव के साथ इस सीट पर उपचुनाव नहीं करवाना चाहती, इसलिए उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया जा रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!