राहुल और प्रियंका गांधी पर बरसे श्वेत मलिक

Edited By swetha,Updated: 14 Aug, 2019 04:17 PM

shavet malik

पंजाब भाजपा प्रधान श्वेत मलिक ने 370 धारा का विरोध करने पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की आलोचना करते कहा कि लोकतंत्र की बात गांधी परिवार के मुंह से अच्छी नहीं लगती।

अमृतसर: पंजाब भाजपा प्रधान श्वेत मलिक ने 370 धारा का विरोध करने पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की आलोचना करते कहा कि लोकतंत्र की बात गांधी परिवार के मुंह से अच्छी नहीं लगती।

उनकी तरफ से पार्टी में परिवारवाद का राज कायम किया गया है। राहुल गांधी के बाद फिर से सोनिया गांधी ने पार्टी की कमान संभाल ली है,उन्होंने किसी वर्कर को आगे नहीं आने दिया। मलिक ने कहा कि एक दलित कांग्रेसी वर्कर सीताराम केसरी जब कांग्रेस के प्रधान बने थे, तो सोनिया गांधी को प्रधान बनाने के लिए उनको धक्के मार कर कांग्रेस दफ्तर में से बाहर निकाल दिया गया था।  मलिक ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जी का धन्यावाद करते कहा कि उन्होंने दिलेरी के साथ  धारा 370 को जड़ों से खत्म किया है। अब जम्मू -कश्मीर और लद्दाख में शिक्षा,स्वास्थ्य सेवाओं, विकास का एक नया इतिहास रचा जाएगा। 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!