Edited By Vatika,Updated: 23 Dec, 2020 03:42 PM
पंजाब में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है, जिसके चलते आदमपुर तथा लुधियाना में पारा लुढ़क कर 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है
चंडीगढ़: पंजाब में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है, जिसके चलते आदमपुर तथा लुधियाना में पारा लुढ़क कर 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही दर्ज किया गया।
पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 4.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 4.1 डिग्री सेल्सियस, हलवारा में 4.3 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में धुंध और कोहरा छाया रहा।