Edited By Kamini,Updated: 20 Mar, 2024 07:54 PM
इस मामले में बोहा पुलिस ने लड़की के पिता और मृतक के बेटे समेत 5 लोगों के खिलाफ अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
मानसा : बोहा में प्रेमी जोड़े की हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले की आगे जांच करते हुए 3 और लोगों को नामजद किया गया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डीएसपी मानसा मनमोहन सिंह औलख ने बताया कि 16 मार्च को हुए हत्या के इस मामले में बोहा पुलिस ने लड़की के पिता और मृतक के बेटे समेत 5 लोगों के खिलाफ अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. नानक सिंह के निर्देश पर डीएसपी बुढलाडा मनजीत सिंह की देखरेख में 19 मार्च को लड़की के पिता सुखपाल सिंह, मृतक गुरप्रीत सिंह के बेटे अनमोल जोत और उसके साथी गुरविंदर सिंह उर्फ घुद्दा निवासी गादड़पत्ती बोहा को घटना में इस्तेमाल वाहन एक्सयूवी (नंबर- एचआर 59बी 8666 सहित गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
गिरफ्तार किए गए सुखपाल सिंह ने कहा कि गुरप्रीत सिंह (45), जो बच्चों का पिता था, ने उसकी 19 वर्षीय बेटी गुरप्रीत कौर के साथ अवैध संबंध बनाए। अपना परिवार छोड़ कर वह उसकी बेटी के साथ बाहर रहने लगा था, जिसके कारण दोनों के परिवारों की बोहा मंडी में बदनामी हुई थी। इसके चलते दोनों परिवारों ने उन्हें मारने की योजना बनाई और 16 मार्च की रात करीब 9 बजे बहाने से दोनों को खेत की मोटर पर बुलाया और धारदार हथियार से दोनों की हत्या करने के बाद शव को क्षत-विक्षत करने के लिए लिए बोरे में बांधकर एक सफेद गाड़ी में रखकर टिकाने लगा दिया। बता दें कि इस मामले में लड़की का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि प्रेमी गुरप्रीत सिंह का शव बरामद नहीं हुआ है।
मामले की जांच जारी रखते हुए मामले में चंदीप सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी चक अलीशेर, मनप्रीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी रत्तथेह जिला फतियाबाद हरियाणा और गुरविंदर सिंह उर्फ गोरा पुत्र रामानंदी निवासी को नामजद किया गया है। उनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अदालत में पेश आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर उनके द्वारा घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद कर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here