पंजाब में School Teacher पर जानलेवा हमला, मचा बवाल
Edited By Vatika,Updated: 09 Aug, 2024 03:15 PM

उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शेरपुर: ब्लॉक शेरपुर के अंतर्गत आते गांव माहमूदपुर के सरकारी स्कूल के टीचर की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रास्ते में घेरकर बेरहमी से पिटाई की गई।
सिविल अस्पताल धूरी में उपचाराधीन जतिंदर सिंह निवासी कुठला ने बताया कि वह दोपहर 2 बजे के बाद अपनी ड्यूटी खत्म करके माहमूदपुर स्कूल से अपने घर गांव कुठला जा रहा था। रास्ते में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अध्यापक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। नजदीक खेतों में काम कर रही महिलाओं द्वारा शोर मचाया गया, जिसके बाद वे फरार हो गए। अध्यापक जतिंदर सिंह ने आरोपियों की पहचान करके उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शेरपुर थाना प्रमुख इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ब्लिंग ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सी. सी.सी.टी.वी. कैमरे की तस्वीरें स्कैन की जा रही हैं। पीड़ित शिक्षक जितिंदर सिंह का बयान दर्ज किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।