सतीश डोडा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Edited By swetha,Updated: 11 Aug, 2019 10:55 AM

satish doda s anticipatory bail petition dismissed

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार की अदालत में 306 के मामले में सतीश डोडा पुत्र राम चंद डोडा ने अपने वकील के माध्यम से अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

अबोहर(भारद्वाज): अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार की अदालत में 306 के मामले में सतीश डोडा पुत्र राम चंद डोडा ने अपने वकील के माध्यम से अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। 

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सतीश डोडा की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया, जबकि ईशांत डोडा ने अभी तक अग्रिम जमानत याचिका दायर नहीं की है। दोनों आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार नीरज नागपाल ने डोडा स्वीट हाऊस के पिता-पुत्र सतीश डोडा पुत्र राम चंद डोडा, ईशांत डोडा पुत्र सतीश डोडा से परेशान होकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने सुनील नागपाल के बयानों पर दोनों के खिलाफ 306, 34 आई.पी.सी. का मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!